एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब की दूसरी घटना, नशे में था आरोपी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब की दूसरी घटना सामने आई है। पेरिस से दिल्ली जा रही फ्लाइट में बैठे एक व्यक्ति ने ऐसा किया। बताया गया है कि आरोपी नशे में था। जिसे माफी मांगने पर छोड़ दिया गया है। इससे पहले 26 नवंबर 2022 को भी एयर इंडिया की फ्लाइट में एक शख्स ने महिला पर पेशाब किया था। उस शख्स के खिलाफ जांच जारी है।
