आज से नई दिल्ली से कालका के बीच दौड़ेगी शताब्दी, बदला ट्रेन का नंबर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
करीब दस माह बाद आज से नई दिल्ली से कालका के बीच शताब्दी ट्रेन दौड़ेगी। यही ट्रेन अगले दिन सुबह कालका से नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। अंबाला मंडल की ओर से जारी आदेश के अनुसार ट्रेन अपने पुराने नंबर 12005/12006 से नहीं बल्कि नए नंबर 02005 से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेगी। वापसी में कालका रेलवे स्टेशन से 02006 नंबर से दिल्ली तक रेल मार्ग पर दौड़ेगी।
