200 दिन बाद पृथ्वी पर लौटे 4 अंतरिक्ष यात्री, रॉकेट में डायपर पहनकर की यात्रा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: scitechdaily
200 दिन यानी करीब छह महीने तक अंतरिक्ष में बिताने के बाद चार अंतरिक्ष यात्री सोमवार रात पृथ्वी पर लौटे। वे अपने स्पेसएक्स कैप्सूल से मैक्सिको की खाड़ी में उतरे। चालक दल के चारों सदस्य अंतरिक्ष स्टेशन छोड़ने के ठीक आठ घंटे बाद पृथ्वी पर सुरक्षित वापस लौट आए। इससे पहले नासा ने खराब मौसम के कारण चारों यात्रियों की वापसी को सोमवार दोपहर तक के लिए टाल दिया था।