वाराणसी से अहमदाबाद के लिए स्पाइसजेट की सीधी विमान सेवा आज से शुरू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
वाराणसी से अहमदाबाद के लिए स्पाइसजेट की सीधी विमान सेवा आज से शुरू होने जा रही है। वाराणसी से अहमदाबाद के लिए फ्लाइट्स का संचालन हफ्ते में सातों दिन किया जाएगा। इससे यात्रियों को सुविधा होगी। कंपनी की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक, स्पाइसजेट का विमान एसजी 354 अहमदाबाद एयरपोर्ट से सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर उड़ान भरकर दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर लालबहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पहुंचेगा।
