ट्विटर पर एवेरेस्ट में फंसे 15 यात्रियों ने मांगी मदद, सुषमा स्वराज ने तुरंत दिया जवाब
Shortpedia
Content Team
Image Credit: NDTV.com
ट्विटर पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सबसे ज्यादा सक्रिय रहती हैं. ट्विटर पर उनसे मदद मांगने के बाद वह तुरंत उसका जवाब देती है. और हर संभव मदद करती है. ट्विटर पर एवरेस्ट में फंसे 15 भारतीय यात्रियों ने ट्वीट कर सुषमा स्वराज से मदद मांगी. जिसके बाद सुषमा ने उस ट्वीट पर जवाब देते हुए नेपाल में भारत के राजदूत मनजीव सिंह को तुरंत उनकी मदद करने के आदेश जारी किए. मौसम खराब होने की वजह से यह 15 लोग वहां कई दिनों से फंसे हुए हैं