x

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर खाई में गिरी टैक्सी, 4 की मौत, 2 घायल

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Amar Ujala

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह एक टैक्सी खाई में गिरी। इस हादसे में 4 लोगों की जान गई। जबकि दो घायल हुए। पुलिस-प्रशासन ने राहत-बचाव अभियान शुरू किया। मुंबई के यात्रियों की यह टैक्सी थी। जोकि हरिद्वार से बदरीनाथ की ओर जा रहे थे। एसपीएस राजकीय अस्पताल से गंभीर घायलों को एम्स रेफर किया गया है। टैक्सी में छह लोग सवार थे। ब्रह्मपुरी आश्रम के पास ये हादसा हुआ।