दिल्ली में इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, एटीसी ने कराई इमरजेंसी लैंडिंग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: world airline news
इंडिगो की फ्लाइट मंगलवार सुबह टेकऑफ के कुछ देर बाद दिल्ली लौट आई। इस फ्लाइट ने सुबह 6 बजकर 41 मिनट पर थाईलैंड के फुकेत के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन सुबह करीब 7 बजकर 31 मिनट पर विमान में तकनीकी खराबी के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर लौट आई। जिसके बाद इंडिगो पायलट ने एहतियाती लैंडिंग के लिए कहा, एटीसी ने उतरने की अनुमति दी और आपातकालीन लैंडिंग की गई।