घंटे भर हवा में रहा विमान, तीन बार लैंडिंग फेल, रोने लगे यात्री
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
स्पाइसजेट की उड़ान सेवा एसजी 3012 ने अहमदाबाद से जैसलमेर के लिए शनिवार को करीब 12 बजे उड़ान भरी थी। करीब एक बजे विमान जब जैसलमेर पहुंचा तो विमान लैंड नहीं हुआ। करीब एक घंटे तक आकाश में चक्कर लगाने के बाद 3 बार लैंडिंग असफल रही। इस दौरान यात्री रोने लगे। विमान वापस जैसलमेर करीब 5 बजकर 15 मिनट पर पहुंचा, जिसके बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग हो सकी।
