यमुनानगर में लगे देश के सबसे बड़े धर्म चक्र का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हरियाणा के यमुनानगर स्थित टोपरा कलां में जनवरी 2019 में लोहे का धर्म चक्र स्थापित किया गया था। इसे लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड ने अब देश का सबसे बड़ा धर्म चक्र होने का सर्टिफिकेट जारी किया है। बता दें 2500 साल पहले अशोक चक्र को धर्म चक्र भी कहते थे, जो हमारा राष्ट्रीय चिह्न भी है। 6 टन वजनी चक्र का व्यास 30 फीट है। इसमें 24 तीलियां लगी हैं।
