शीतकाल के लिए आज से बंद हो जाएंगे केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India
आज केदारनाथ में बाबा केदार की वैदिक मंत्रोचार और पूजा-अर्चना होगी। इसके बाद सुबह साढ़े आठ बजे मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने के बाद बाबा केदार की चल विग्रह डोली ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करेगी। दूसरी तरफ, दोपहर करीब 12 बजे यमुनोत्री धाम में मां यमुना मंदिर के कपाट बंद किए जाएंगे और माता की डोली अपने मायके खरसाली के लिए प्रस्थान करेगी।