आज ही 1930 में शुरू हुई थी पहली डीलक्स ट्रेन डेक्कन क्वीन, मुंबई और पुणे के बीच भरा फर्राटा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज ही के दिन साल 1930 में देश की पहली डीलक्स ट्रेन डेक्कन क्वीन की शुरुआत हुई थी। इस ट्रेन को मुंबई और पुणे के बीच पहली बार चलाया गया था। उस समय इसमें 7 कोच थे। शुरुआत में इसमें केवल प्रथम और द्वितीय श्रेणी थी। गौरतलब है कि स्थानीय लोग आज भी इसे प्यार से 'दक्खन की रानी' या स्थानीय भाषा मराठी में 'दक्खन ची राणी' ही कहते हैं।
