इस ट्रेन की पहली यात्रा पर IRCTC यात्रियों को देगा मुफ्त लंच और गिफ्ट
jyoti ojha
News Editor
Image Credit: shortpedia
4 अक्टूबर को तेजस एक्सप्रेस का उद्घाटन होगा। ट्रेन की पहली यात्रा पर लखनऊ जंक्शन से सफर करने वाले यात्रियों को आईआरसीटीसी द्वारा मुफ्त में लंच मिलेगा। साथ ही उनकी यात्रा को यादगार बनाने के लिए गिफ्ट भी दिया जायेगा।लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली के बीच चलने वाली देश की पहली कॉर्पोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरी झंडी दिखाएंगे। उद्घाटन समारोह लखनऊ जंक्शन पर ही आयोजित होगा।
