बेंगलुरु से वाराणसी जाने वाले विमान को तेलंगाना उतारा गया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Business Today
मंगलवार को बेंगलुरु से वाराणसी जाने वाली इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। डीजीसीए ने बताया कि बेंगलुरु से वाराणसी जाने वाली इंडिगो फ्लाइट की तेलंगाना के शमशाबाद हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। इस फ्लाइट में 137 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं। इससे पहले 1 अप्रैल को दिल्ली से दुबई के लिए उड़ान भरने के बाद एक कार्गो प्लेन से एक पक्षी टकरा गया।
