1963 में आज ही नासा के मर्करी अभियान की अंतिम उड़ान हुई थी लॉन्च
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज ही के दिन साल 1963 में नासा के मर्करी अभियान की आखिरी उड़ान लॉन्च हुई थी। एटलस नाइन के जरिए एस्ट्रोनॉट गॉर्डन कूपर अंतरिक्ष पहुंचे थे। गॉर्डन कूपर पहले अमेरिकी थे, जिन्होंने एक दिन से ज्यादा समय तब अंतरिक्ष में बिताया था। मर्करी अभियान साल 1961 से लेकर 1963 तक आयोजित किया गया था। उल्लेखनीय है कि मर्करी अभियान संयुक्त राज्य अमेरिका का पहला मानव अंतरिक्ष यान कार्यक्रम था।
