उड़ते प्लेन का पायलट हुआ बेहोश, यात्री ने फिल्मी अंदाज में कराई सुरक्षित लैंडिंग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: nbc news
अमेरिका के फ्लोरिडा में बीच आसमान में उड़ रहे प्लेन के पायलट की तबीयत अचानक खराब हो जाने पर एक ऐसे यात्री ने उसे 70 मील तक उड़ाया, जिसे प्लेन उड़ाने की जरा भी जानकारी नहीं थी। लेकिन यात्री ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के इंस्ट्रक्शंस को फॉलो करते हुए प्लेन को सुरक्षित लैंड करा दिया। यात्री की पहचान सामने नहीं आई है। यात्री ने 14 सीटर यूटिलिटी प्लेन उड़ाया था।