विदेशों से प्रवासियों को बुलाएगी राज्य सरकार, 14 फ्लाइट्स से 2000 लोग आएंगे राजस्थान
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार विदेश से भी प्रवासी राजस्थानियों को लाने की योजना पर काम कर रही है। 22 मई को पहली फ्लाइट जयपुर में मनीला फिलिपींस से आएगी। 14 फ्लाइट्स में 2000 राजस्थानी प्रवासी प्रदेश में लौटेंगे। गौरतलब है कि आरवीपीएनएल के सीएमडी दिनेश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई अहम बैठक में विदेश से आने वाले राजस्थानियों के लिए नियम-कायदे और दिशा-निर्देश तय किए गए हैं।