उत्तराखंड में आज से पर्यटकों के लिए खुलेगी फूलों की घाटी, यहां हैं फूलों की 300 से ज्यादा प्रजातियां
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Trekup India
यूनेस्को की विश्व धरोहर फूलों की घाटी आज से पर्यटकों के लिए खुलेगी। यहां पर फूलों की 300 से ज्यादा प्रजातियां हैं। समुद्रतल से 3962 मीटर ऊंचाई पर यह घाटी 87.5 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली है। फूलों की घाटी नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व में आती है। फूलों की घाटी एक जून से अक्तूबर तक पर्यटकों के लिए खुली रहेगी। पूरी घाटी दुर्लभ और विदेशी हिमालयी वनस्पतियों से समृद्ध है।
