लॉकडाउन के बाद यात्री विमान सेवा शुरू करने संबंधी खबरें हैं महज अटकलें- नागरिक उड्डयन मंत्री
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सरकार लॉकडाउन के बाद के हालात पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा के संचालन को अनुमति दे सकती है। 21 दिन का लॉकडाउन 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है। अधिकारियों ने रविवार को ये जानकारी दी। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लॉकडाउन के बाद यात्री विमान सेवा शुरू करने संबंधी खबरों को महज अटकलें बताया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अभी फैसला लिया जाना है।
