फ्लाइट में दिखी चिंगारी, 184 यात्री थे सवार, बाल-बाल बचे सभी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, इंडिगो की दिल्ली से बैंगलोर जा रही एक फ्लाइट में चिंगारी दिखाई दी। जिसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना के वक्त विमान में चालक दल के सदस्यों समेत कुल 184 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं। डीजीसीए ने घटना की गहन जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, ऑप्शनल फ्लाइट रात सवा 12 बजे उड़ान भर सकी।