x

फिर बाढ़ में डूबा युनेस्को के विश्व धरोहर स्थल में शामिल यह शहर,आपात स्थिति घोषित

jyoti ojha

News Editor
Image Credit: shortpedia

वेनिस की मौसम जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर बाद शहर में 160 सेंटीमीटर पानी आ सकता है जो खतरनाक स्तर है| बाढ़ से बेहाल इटली के वेनिस शहर में एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं| एक सप्ताह से भी कम समय में तीसरी बार बाढ़ की समस्या के कारण शहर में आपात स्थिति की घोषणा कर दी है| युनेस्को के विश्व धरोहर स्थल में शामिल शहर के चर्च, दुकानें और घर पानी में डूबे हुए हैं|