आज सूरज के सबसे करीब होगी पृथ्वी, साल में एक बार होती है पेरीहिलियन की अवस्था
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Wonderpolis
आज सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करते हुए पृथ्वी साल के सबसे नजदीक बिंदू पर रही। दोपहर 12 बजकर 22 मिनट पर दोनों के बीच ये दूरी सिमटकर 14 करोड़ 71 लाख 5 हजार 52 किलोमीटर रह गई। पृथ्वी और सूरज के बीच औसत दूरी 14 करोड़ 96 लाख किलोमीटर है। साल में एक दिन पृथ्वी सूरज के सबसे पास होती है। इस खगोलीय घटना को पेरीहिलियन कहा जाता है।
