दिल्ली से बिहार जा रही 45 यात्रियों से भरी बस पलटी, 16 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली से बिहार के मधुबनी जा रही एक बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पलटी। बस में 45 यात्री सवार थे, जिनमें से 16 घायल हुए। सभी घायलों को पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया। ये हादसा इटावा के ऊसराहार थानाक्षेत्र में हुआ। बस में मजदूर सवार थे। रात करीब साढ़े 12 बजे बस दर्दनाक हादसे का शिकार हुई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ऊसराहार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
