यमुना एक्सप्रेस-वे पर सफर करना हुआ महंगा, बढ़ी टोल दरें आज से लागू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: One India
यमुना एक्सप्रेस-वे पर रात 12 बजे से नई टोल दरें लागू हुईं। 24 अगस्त को हुई बोर्ड बैठक में टोल बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। अलग-अलग श्रेणी के वाहनों के लिए प्रति किमी 10 पैसे से लेकर एक रुपये 55 पैसे की बढ़ोतरी की गई। ग्रेटर नोएडा से आगरा के लिए अब 430 रुपये टोल लिया जाएगा। टोल प्लाजा पर अंकित दरों को अभी नहीं बदला गया है।
