प्लेन उड़ाते हुए सो गए दो पायलट, फ्लाइट लैंड कराना भी भूले, 183 पैसेंजर्स थे सवार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Flight Global
सूडान की राजधानी खारतूम से इथोपिया की कैपिटल सिटी आदिस अबाबा जा रही फ्लाइट 37 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रही थी। इसमें 183 पैसेंजर्स सवार थे। उसे आदिस अबाबा में लैंड करना था, लेकिन प्लेन के दोनों पायलट सो गए। इस दौरान प्लेन ऑटो पायलट मोड में एयरपोर्ट से आगे निकल गई। एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने पायलटों को अलर्ट भेजा, जिसके बाद उनकी आंखे खुली और लैंडिंग हुई।
