अंटार्कटिका में रिकॉर्ड तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
संयुक्त राष्ट्र के विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने बताया कि 6 फरवरी, 2020 को अंटार्कटिक प्रायद्वीप पर अर्जेंटीना के एस्पेरांजा अनुसंधान केंद्र में रिकॉर्ड 18.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। इससे पहले 2015 में सबसे ज्यादा तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। अंटार्कटिक प्रायद्वीप पृथ्वी के सबसे तेजी से गर्म होने वाले क्षेत्रों में से एक है। पिछले 50 वर्षों में लगभग तीन डिग्री सेल्सियस की इसमें बढ़ोतरी हुई।
