रेल राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे पाटिल ने किया मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर, की समीक्षा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे पाटिल ने मुंबई की लोकल ट्रेन में यात्रा करते हुए यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं का आकलन किया। दानवे पाटिल कुर्ला जाने वाली धीमी लोकल ट्रेन में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर दिन में 11 बजे सवार हुए और दादर स्टेशन पर उतर गए। करीब 25 मिनट की रेल यात्रा के दौरान उन्होंने यात्रियों व मीडिया से बातचीत की। उसके बाद वे माटुंगा गए।
