वैष्णो देवी की यात्रा फिर से शुरू, शुक्रवार को 27 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन कराए गए
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: News9live
जम्मू-कश्मीर के कटरा में पवित्र वैष्णो देवी की यात्रा फिर से शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को कटरा में भारी बारिश के चलते यात्रा को अस्थाई तौर पर रोक दिया गया था। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग ने बताया कि अब स्थिति नियंत्रण में है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को 27 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।
