मौसम विभाग की चेतावनी,चक्रवाती तूफान 'महा 'से इन राज्यों में भारी बारिश के आसार
jyoti ojha
News Editor
Image Credit: shortpedia
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अरब सागर में बने शक्तिशाली तूफान 'महा' का देश के कई राज्यों में असर दिखने लगा है। अरब सागर की तरफ से लगातार आ रही नमी से गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र व अंडमान निकोबार सहित अन्य राज्यों में बादल छा गए हैं। गुजरात और अंडमान निकोबार में भारी बारिश के आसार हैं| इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में भी एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है|
