x

पंजाब में थमेंगे 2000 रोडवेज बसों के पहिए, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कच्चे कर्मचारी

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी के कच्चे (संविदा) कर्मचारी सोमवार यानी छह सितबंर से हड़ताल पर होंगे। इससे राज्य में लगभग 2000 बसों का संचालन प्रभावित होगा। पंजाब में रोडवेज और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारी काफी समय से पक्के करने की पंजाब सरकार से मांग कर रहे हैं लेकिन अभी तक यह पूरी नहीं हो पाई। इसके कारण अब कच्चे कर्मचारियों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की घोषणा की।