150 देशों में आज मनाया जा रहा है वर्ल्ड हेरिटेज डे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
वैश्विक ऐतिहासिक स्मारकों और इमारतों के संरक्षण के लिए स्मारकों और स्थलों की अंतरराष्ट्रीय परिषद आज के दिन को वर्ल्ड हेरिटेज डे के रूप में मनाती है। 1983 में यूनेस्को में इसकी घोषणा हुई। करीब 150 देशों में यह मनाया जाता है। जिसकी इस साल की थीम है- साझी संस्कृति, साझी विरासत, साझी जिम्मेदारी। दुनिया में 1,121 स्मारक और स्थल विश्व विरासत घोषित हैं। इसमें 38 भारतीय स्थल शामिल हैं।
