दुबई में 21 अक्टूबर को खुलेगा दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे ऊंचा ऑब्जर्वेशन व्हील
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: AFP
बुर्ज खलीफा और डीप डाइव के बाद दुबई में अब दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे ऊंचा ऑब्जर्वेशन व्हील खुलने वाला है जोकि 38 मिनट में एक चक्कर लगाएगा। इसे 21 अक्टूबर से लोगों के लिए खोला जाएगा। ये आगंतुकों को 250 मीटर की ऊंचाई पर ले जाएगा। इस पर घूमने वालों को दुबई के आसमान में भोजन करने की सुविधा के साथ-साथ 19 तरह के विशेष पैकेज भी मिलेंगे।
