हांगकांग में है World’s Most Expensive Parking Space, कीमत 7 करोड़
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Social Media
भारत में व्हीकल पार्किंग बेहद सस्ती है। आलम ये है कि भारतीय सड़कों पर भी गाड़ियां पार्क कर देते हैं। लेकिन दुनिया के सबसे महंगे शहरों में से एक हांगकांग में सिंगल कार की पार्किंग की जगह करीब 7 करोड़ रुपए में बिकी।134 स्क्वायर फीट की ये पार्किंग एक बिल्डिंग की 73वीं मंजिल पर है। हांगकांग में जगह काफी कम है, हालात ये हैं कि कब्रगाह तक में शव दफनाने की जगह नहीं है।
