यमुना एक्सप्रेसवे पर पलटी बस, 21 यात्री घायल, 100 यात्री थे सवार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Aaj Tak
यमुना एक्सप्रेसवे पर एक प्राइवेट बस पलट जाने से 21 यात्री घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार एत्मादपुर की सर्किल अधिकारी अर्चना सिंह ने बताया कि बस में करीब 100 यात्री सवार थे। घायलों का पास ही के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस गुरुग्राम से पश्चिमी बंगाल जा रही थी, तभी अचानक से अनियंत्रित हो गई। हादसा थाना खंदौली इलाके में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ था।
