यमुना एक्सप्रेस-वे सड़क हादसा, कैंटर पलटा, 40 लोग घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह साढ़े 4 बजे नोएडा से आगरा जा रहे कैंटर के अनियंत्रित होने पर उसमें सवार 40 लोग घायल हुए। मौके पर पुलिस और रेस्क्यू टीम पहुंची। हादसा मथुरा सीमा-क्षेत्र में हुआ। दरअसल, कैंटर सवार लोग एक मृत महिला का शव आगरा लेकर जा रहे थे। जिसका इलाज दिल्ली में जारी था, जहां उसकी मौत हो गई थी। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
