लैंडस्लाइड के चलते रोकी गई यमुनोत्री धाम यात्रा, पैदल मार्ग पर मलबा ही मलबा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
लैंडस्लाइड के चलते यमुनोत्री यात्रा को रोक दिया गया है। जानकीचट्टी से डेढ़ किलोमीटर आगे और यमुनोत्री धाम से साढ़े तीन किलोमीटर पहले यमुनोत्री पैदल मार्ग पर ऋषि गंगा के पास लैंडस्लाइड हुआ। 34 यात्रियों को सकुशल निकाला गया। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन 10 सितंबर से सक्रिय है। रास्ते पर करीब 100 मीटर हिस्से में मलबा अधिक है और कोई दूसरा रास्ता भी नहीं है। इसलिए यात्रा रोकी गई।
