विमान में युवक ने महिला पर किया पेशाब, एफआईआर दर्ज, डीजीसीए लेगा एक्शन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Indian Express
अमेरिका से दिल्ली आ रही फ्लाइट में एक युवक ने 70 साल की महिला पर पेशाब कर दी। बताया जा रहा है कि युवक घटना के दौरान नशे में था। घटना 26 नवंबर की बताई जा रही है। जब फ्लाइट अमेरिका से दिल्ली आ रही थी। घटना पर अब नागरिक उड्डयन महानिदेशालय और एयर इंडिया ने संज्ञान लिया। एयर इंडिया की तरफ से पुलिस में भी मामला दर्ज कराया गया।
